Header Ad


ईशु को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर दिखाने के आरोप, पुलिस शिकायत की तैयारी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो को लेकर राजधानी रायपुर में विवाद की स्थिति बन गई है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने वीडियो पर कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि विशेष समुदाय से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित सामग्री में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक दावे किए गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संगठनों का आरोप है कि वीडियो में ईशु को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर दर्शाने का प्रयास किया गया है। उनका कहना है कि वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईशु को अपना "पिता" बताए जाने जैसे दावे किए गए हैं, जिन्हें वे भ्रामक और धार्मिक आस्था के विरुद्ध बता रहे हैं। हिंदू संगठनों ने कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। उन्होंने संबंधित वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस और संबंधित अधिकारियों से की जाएगी, ताकि वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, VAYRAL VIDEO KO LEKAR VIVAD NEWS, JESU KO HINDU DEVI DEVTAON SE UPAR DIKHANE KA AROP NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER