Header Ad


उमस और बारिश के बीच घरों में बढ़ी सांपों की दस्तक, रसोई में काम कर रहे परिवार में मची अफरा-तफरी



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले में लगातार उमस और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच रिहायशी इलाकों में सांपों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसी बीच शुक्रवार देर रात नकटीखार क्षेत्र के एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर के पास नाग दिखाई देने से परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद नाग का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। परिवार के सदस्य रसोई में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गैस सिलेंडर के पास कुंडली मारकर बैठे एक नाग पर पड़ी। अचानक जहरीले सांप को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर सभी लोग तुरंत रसोई और घर से बाहर निकल गए।घबराहट के बावजूद परिवार ने सांप को मारने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने तत्काल नोवा नेचर से जुड़े अनुभवी वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी। इसके बाद स्नेक हुक और विशेष रेस्क्यू बैग की मदद से सावधानीपूर्वक अभियान चलाया। करीब 15 मिनट की कोशिश के बाद नाग को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद सांप को आबादी से दूर उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, ताकि वह सुरक्षित रह सके और दोबारा रिहायशी इलाके में न पहुंचे।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KORBA NEWS, NAKTI KHAR NEWS, KORBA NAKTI KHAR NEWS, UMAS AUR BHARISH KE BICH GHARON ME SANPO KA KHATRA NEWS, GHAR ME SILENDAR KE PAAS BAITHA MILA SANP NEWS, KICHAN ME GAS SILENDAR KE PAAS DIKHA SANP NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER