Header Ad


दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा ड्राइवर वाहन समेत फरार



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ के पास दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भालूमोड़ के पास आमने-सामने आ रहे दो ट्रेलरों के बीच तेज रफ्तार के चलते जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि दोनों भारी वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

कटर से काटकर निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक का शव केबिन में फंसा होने के कारण पुलिस और रेस्क्यू टीम को कटर मशीन की मदद से केबिन काटकर शव बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

दूसरा ट्रेलर चालक फरार

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद दूसरे ट्रेलर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए ट्रेलर और चालक की तलाश तेज कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। मृतक चालक की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KORBA NEWS, KATGHORA THANA NEWS, KORBA KATGHORA THANA NEWS, SADAK HADSA NEWS, DO TRELARON KI TAKKAR ME CHALAK KI MAUT NEWS, TRELAR CHALAK KK KEBIN ME FANSNE SE MAUT NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER