पब्लिक स्वर। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के एक पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंची थीं। जहां एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
बता दें कि सुष्मिता सेन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में कहा, मेरी जिंदगी में कोई शख्स नहीं है। मैं कुछ समय से सिंगल हूं। मुझे सिंगल हुए लगभग 2 साल हो गए हैं, सटीक तौर पर 2021 से मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। मेरी जिंदगी में कुछ अद्भुत लोग हैं जो मेरे दोस्त हैं और वे सभी बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब मैं उन्हें फोन करके कहूंगी, ‘देखो, मैं कार निकाल रही हूं, पीछे की सीट पर बैठ जाओ। हम गोवा जा रहे हैं
सुष्मिता सेन साल 2021 में रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप के बाद वह खूब चर्चा में आई थीं और फिर उनकी ललित मोदी को डेट करने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई थी। इसके बाद उन्हें कई बार एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखा गया था। जिसके बाद उनके लव लाइफ की अभी तक कोई खबर नहीं आई है।

Dig yadav













