पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुनी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे की गई, जहां आरोपी खुलेआम सट्टा-पट्टी के माध्यम से लोगों से रुपये-पैसों का दांव लगवा रहा था।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सांकरा क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टा खिलाने का अवैध कार्य कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम – दिनेश सोनवानी 34 वर्ष पिता – भीखूराम बताया जा रहा है जो सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सट्टा-पट्टी, एक डॉट पेन तथा नगद 3,110 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर पूरी सख्ती के साथ निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ-सट्टा के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

User 1


.jpg)









