धमतरी post authorUser 1 12 February 2026

धमतरी जिले के संरक्षित वन क्षेत्र में भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सीतानदी रेंज में जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग मुख्य मार्ग घठुला से बोरई अंगिरा ऋषि पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भड़क उठी और तेजी से फैलते हुए पहाड़ियों तक पहुंच गई।
आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट गार्ड शिवा शुक्ला वन चौकीदारों और फील्ड स्टाफ के साथ आग बुझाने में जुटे हुए हैं। तेज हवा और सूखी घास के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पास के खेत में लगाई गई आग जंगल तक फैल गई, जिससे यह हादसा हुआ। गर्मी की शुरुआत और जंगल में सूखे पत्तों की अधिकता के कारण आग ने तेजी पकड़ ली।

वन विभाग लगातार आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वन्य जीवों और जंगल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फायर सीजन से पहले लगी इस आग ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में आग लगाते समय सावधानी बरतें और जंगल के पास आग न जलाएं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS SNRAKCHITVANCHETRMEAAGNEWS VANCHETRMEAAGNEWS DHAMTARIKEPAHADIILAKEMEAAGNEWS

You might also like!