अभनपुर को छलनी कर रहे खनिज माफिया: खनिज विभाग की मेहरबानी से सुन्दरकेरा, तर्रा और खोला में धड़ल्ले से अवैध खनन!



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। सुन्दरकेरा, तर्रा और खोला गांवों में खनिज माफिया दिन-रात धरती का सीना चीरकर अवैध उत्खनन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार खनिज विभाग आंख मूंदे बैठा है। 

बताया जा रहा है कि खनिज विभाग में इसका मोटा हिस्सा पहुंच रहा है जिसके चलते अभनपुर में खनिज माफियाओं का तांडव जारी है।

वहीं खोला, तर्रा और सुन्दरकेरा के ग्रामीणों का कहना है कि भारी मशीनों से लगातार खनन होने के कारण खेत, सड़कें और जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। बावजूद इसके प्रशासन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करता नजर आ रहा है।यहां तक कि ग्राम तर्री में भी किसी मनीष ने तालाब को खाई नुमा बना दिया है। 

क्षेत्र में चर्चा है कि खनिज माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाकर शासन को लाखों-करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। दिन हो या रात के अंधेरे में हाइवा से खनिजों का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन को यह सब दिखाई नहीं दे रहा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? 

बड़ा सवाल:खनिज सम्पदा को लूटने वालों पर कलेक्टर करेंगे कार्यवाही या फिर देंगे छूट

लगातार खनिज संपदाओं को लूटने वाले खनिज माफियाओं पर क्या रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह कार्यवाही करेंगे या फिर खुली छूट देंगे यह बड़ा सवाल है।

बने रहिए पब्लिक स्वर के साथ अगली अपडेट के लिए



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURNEWS RAIPURABHANPURNEWS ABHANPURKOCHALNIKARRAHEKHANIJMAFIYANEWS KHANIJMAFIYANEWS KHANIJVIBHAGKIMEHARBANISETARRASUNDARKERAORKHOLAMEKHANANNEWS DHADALLESEAVUDHKHANANJARINEWS AVIDHKHANANNEWS। TARRASUNDARJERAORKHOLAMEAVIDHKHANANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER