पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंडी में स्कॉर्पियो और बोलेरो के बीच जोरदार सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन अभनपुर से चंडी होते हुए भरेंगाभांठा की ओर जा रही थी, जबकि स्कॉर्पियो अभनपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ग्राम चंडी में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में मदद की।

User 1
















