Header Ad


खेलते-खेलते कुत्तों के झुंड का शिकार बना 5 साल का बच्चा, पैरों और जांघों पर गंभीर घाव



post

पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। राजनांदगांव की एक रिहायशी कॉलोनी में आवारा कुत्तों के हमले का बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में चार आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिराकर घसीटा और उसके शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। घटना का पूरा घटनाक्रम कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

खेलते समय अचानक घेर लिया कुत्तों ने

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बच्चा कॉलोनी में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान चार आवारा कुत्तों का झुंड उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुत्ते बच्चे को घेर लेते हैं, जिसके बाद वह जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता है। वीडियो में एक कुत्ता बच्चे के पैर पर हमला कर उसे गिरा देता है। बच्चा किसी तरह उठकर भागने का प्रयास करता है, लेकिन कुत्ते दोबारा उस पर टूट पड़ते हैं और फिर जमीन पर गिरा देते हैं। हमले के दौरान कुत्ते लगातार उसे काटते और नोचते नजर आते हैं।

राहगीर की सूझबूझ से बची जान

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद एक व्यक्ति तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और बच्चे को उनके चंगुल से छुड़ाया। यदि समय रहते मदद नहीं पहुंचती तो घटना और गंभीर रूप ले सकती थी।

शरीर पर गहरे जख्म, मानसिक सदमे में भी बच्चा

हमले में बच्चे के पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से में गंभीर घाव आए हैं। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को कई जगह गहरे जख्म आए हैं। शारीरिक चोटों के अलावा वह घटना के बाद मानसिक रूप से भी डरा हुआ और सदमे में है।


CCTV वीडियो ने बढ़ाई चिंता

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि किस तरह कुछ ही सेकंड में कुत्तों का झुंड एक मासूम पर हमला कर देता है। यह घटना शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं के प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAJNANDAONNEWS KUTTOKEJHINDNEMASUMKONOCHANEWS KHELTEKHELTEKUTTOKEJHUNDKASHIKARHUWAMASUMNEWS 5VARSHIYMASUMPARJHAPTEKUTTENEWS RAHGIRNEBACHAIJANNEWS CCTVMEKAIDHUIGHATNANEWS CCTVMEDILDAHLADENEVALIGHATNANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER