Header Ad


कुम्हारी ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, घायल चालक की सहायता के लिए रुके भूपेश बघेल



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग-कुम्हारी ब्रिज के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

इसी दौरान रायपुर की ओर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी घटनास्थल से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा देखकर अपना काफिला रुकवाया और घायल चालक की मदद सुनिश्चित की। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से चालक को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना को लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "आज रायपुर आते समय रास्ते में कुम्हारी ब्रिज के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक को चोट भी पहुंची है। इस दौरान हमने वहां रुककर चालक को पेट्रोलिंग के जरिए उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा। ऑटो चालक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।" हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS KUMHARINEWS DURGKUMHARINEWS KUMHARIBRIJNEWS KUMHARIBRIJKEPAASANIYANTRITHOKARPALTAAUTONEWS ANIYANTRITHOKARPALTAAUTONEWS GHAYALCHALAKKIMADADKELIYERUKEBHUPESHNAGHELNEWS BHUPESHBAGHELNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER