विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम, 23 जिलों में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार जल्द ही "सुघ्घर छत्तीसगढ़" अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना विकास नहीं, बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि "नियद नेल्लानार" योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि अभियान के संचालन में तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जवाबदेह कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे सेवा प्रदाय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री साय के अनुसार, राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार हो सके। उन्होंने कहा कि जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी "सुघ्घर छत्तीसगढ़" और "विकसित छत्तीसगढ़" का सपना वास्तविक रूप से साकार होगा। राज्य सरकार का मानना है कि यह अभियान योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के साथ-साथ प्रशासनिक जवाबदेही को भी मजबूत करेगा और प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS SUGGHARCHHATTISGARHNEWS 23JILOMESURUHOGASUGHHARCHHATTISGARHABHIANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER