नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, गांवों में कराई जा रही मुनादी



post

पब्लिक स्वर,मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। गौलीटोला गांव के समीप नदी में मगरमच्छ देखे जाने का दावा ग्रामीणों ने किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अंबागढ़ चौकी नगर शिवनाथ नदी के तट पर बसा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए नदी किनारे पहुंचते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गौलीटोला के पास नदी में एक मगरमच्छ को तैरते हुए देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को नदी के किनारे जाकर पानी में उतरने से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।


गौरतलब है कि जिले में स्थित मोंगरा डेम क्षेत्र में पहले भी मगरमच्छों की मौजूदगी सामने आ चुकी है। वन विभाग पूर्व में एक मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू भी कर चुका है। फिलहाल वन विभाग की निगरानी जारी है और प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पूरे क्षेत्र में मगरमच्छ को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS MOHLAMANPURAMBAGADHCHAUKINEWS AMBAGADHCHAUKINEWS NADIMEDIKHAMAGARMACCHNEWS SHIVNTHNADIMEDIKHAMAGARMACCHNEWS GAONMEKARAIJARAHIMUNADINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER