फिल्म रिलीज के 4 महीने बाद एक्टर R. Madhvan ने खरीदा शानदार अपार्टमेंट, कीमत जान रह जाएंगे दंग



post

पब्लिक स्वर। एक्टर आर माधवन ने इसी साल रिलीज हुई अपनी फिल्म शैतान की शानदार सक्सेस के 4 महीनों बाद अब मुंबई में लैविश अपार्टमेंट खरीदा है। एक रिपोर्ट्स से मिली जानकारी अनुसार, आर माधवन के इस घर की कीमत काफी ज्यादा है।


बतादें की आर माधवन ने ये अपॉर्टमेंट मुंबई के बीकेसी में खरीदा है। बताया जा रहा है की इस अपॉर्ट्मेंट की कीमत 17.5 करोड़ है। ये अपॉर्टमेंट 4,182 स्क्वायर फीट में फैला है। जिसमें 2 पार्किंग भी शामिल हैं। इसके लिए आर माधवन ने 1.05 करोड़ स्टैम्प ड्यू दिया है और रजिस्ट्रेशन के 30 हजार रुपए भी दिए हैं।


आर माधवन ने हाल ही में कई किलो वजन घटा लिया है। सोशल मीडिया पर एक टॉक शो का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने वेट लॉस जर्नी शेयर की। इसमें एक्टर ने बताया कि ‘रॉकेटरी’  फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा वजन गेन कर लिया था। लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग करके वजन को कम किया। इसके साथ ही ये भी बताया कि वो आने वाले तीन हफ्तों में और ज्यादा वजन कम करेंगे। एक्टर ने कहा कि वो वही खाना खाते हैं जो उनके शरीर के लिए हेल्दी रहे। वो ना तो एक्सरसाइड करते हैं, ना ही रनिंग और ना ही मेडिटेशन करते हैं।


फिल्म ‘रॉकेटरी’ का डायरेक्शन आर माधवन ने किया था। साथ ही वे इस फिल्म में साइंटिस्ट का भी रोल किया था। ये फिल्म साइंटिस्ट नाम्बी नारायणन पर बेस्ड हैं। इस फिल्म की काफी तारीफ हुई थी।



Cgpolice publicswarnews

You might also like!