जब अंचल में आते है लाडले! बांह पसार ...स्वागत करती है जनता! अवसर था भखारा में ई-लाइब्रेरी,बॉक्स क्रिकेट एवं करोड़ों के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण का



post

रिपोर्ट - राजेश रात्रे 

पब्लिक स्वर,धमतरी - प्रदेश में विकास के गढ़ माने जाने वाली कुरूद विधानसभा में जब भी विधायक अजय चंद्राकर विशेष कार्यक्रमों में शामिल होते है। क्षेत्र के जनता बांह पसार उनका स्वागत करती है। इस भीषण गर्मी के दोपहरी में जब नगर पंचायत भखारा के ई-लाइब्रेरी, बॉक्स क्रिकेट एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे तो भखारा की जनता के अलावा स्कूल व आईटीआई के छात्र छात्राओ ने उनका जोरदार अभिवादन किया।
         
ज्ञात हो कि नगर पंचायत भखारा-भठेली में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान लगभग 577.96 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें एसटीपी निर्माण कार्य हेतु 315.06 लाख रुपये, शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 116.74 लाख रुपये, ऑक्टांगल स्ट्रीट पोल एवं एलईडी लाईट स्थापना कार्य हेतु 73.58 लाख रुपये, मल्टी स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड निर्माण कार्य हेतु 20.23 लाख रुपये, बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 18.95 लाख रुपये तथा सम्पवेल निर्माण कार्य हेतु 13.16 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।

इसके अलावा बोर खनन कार्य 7.42 लाख रुपये, शेड निर्माण कार्य 7.44 लाख रुपये, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य 2.81 लाख रुपये, शौचालय निर्माण कार्य 1.74 लाख रुपये तथा चबूतरा निर्माण कार्य 0.83 लाख रुपये की लागत से किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

वहीं लगभग 98.82 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया गया। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी निर्माण कार्य 9.98 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.33 लाख रुपये, मोटर पंप एवं पानी टंकी स्थापना कार्य 2 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण कार्य 54.44 लाख रुपये तथा नाली निर्माण कार्य 26.07 लाख रुपये शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विशेष आकर्षण आधुनिक ई-लाइब्रेरी एवं खेल सुविधाओं से संबंधित कार्य रहेंगे। बॉक्स क्रिकेट एवं मल्टी स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड जैसे निर्माण कार्यों से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन प्राप्त हो

ई-लाइब्रेरी एवं बॉक्स क्रिकेट जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा है। डीएमएफ मद से इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने से नगर के युवाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में नई सुविधाएं प्राप्त हुई

यह कार्यक्रम बिसाहू सिंह गौर उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित किया था, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं दर्शकों में आरू साहू ने अपनी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत संगीतों की समा बांधे रखी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा आने वाले समय में भखारा-भठेली को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री चन्द्राकर ने खाद और ईधन संकट के लिए वैश्विक परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराते हुए संयम से काम लेने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद के साथ-साथ वैकल्पिक खाद्य के उपयोग को बढ़ावा देकर इस स्थिति से उबारा जा सकता है। पूर्व मंत्री ने पेट्रोल पंपों में किसानों को प्राथमिकता के आधार पर डिजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिया।

नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सरकार से भखारा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दिलाने वाले पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर का आभार व्यक्त किया।
         
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, सीएमओ हरिकृष्ण पावरिया विधायक प्रतिनिधि हरख जैन,उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति गण छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, डुमेंद्र गैंगबेल, परदेशी कँवर, अविनाश गौर बिट्टू, जिला मंत्री रामस्वरूप साहू आनंद यदु, मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य पूजा शैलेंद्र सिन्हा, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, भीम साहू, चोवा साहू, गिरिराज सोन, रामगोपाल देवांगन, पुष्पलता देवांगन, खेमलता साहू, जीतेन्द्र साहू, इंजीनियर ज्योति साहू, कृपाल साहू, रुमूल साहू, बीनूराम साहू, आईटीआई प्राचार्य प्रभारी, सेजेस स्कूल प्राचार्य चौधरी, वीरेंद्र साहू, कुशराज सोन, हूपेंद्र सोन, तहसीलदार भूपेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS ABANCHALMEATEHAYLADLENEWS BANHPASARNEWS SWGATKARTIHAYJANTANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER