अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पति फरार होने से बढ़ा हत्या का शक



post

पब्लिक स्वर,अंबिकापुर/सरगुजा। सरगुजा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा इलाके में एक पति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह महिला का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सुबह खुला हत्या का राज

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पति-पत्नी अपने घर में साथ सोए थे। पड़ोसियों के अनुसार देर रात घर से विवाद की आवाजें भी सुनाई दी थीं। मंगलवार सुबह जब महिला घर में मृत अवस्था में मिली तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब बनी हत्या की वजह?

प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद और शराब के नशे को घटना की बड़ी वजह मानकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी से विवाद करता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मृत महिला के दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। इलाके के लोगों के मुताबिक परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों से भी जूझ रहा था। घटना के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

मणिपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS AMBIKAPURNEWS SARGUJANEWS SARGUJAAMBIKAPURNEWS ARDHNAGNAVSTHAMEMEILAMAHILAKASHAVNEWS GHARKEKAMRENEMILAMAHILAKASHAVNEWS ARDHNAGNAVASTHAMEMAHILAKASHAVMILNESEHADKAMPNEWS PATIKEFARHARHONESEHATYAKIASANKANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER