Header Ad


धमतरी post authorUser 1 08 September 2025

पुलिस विभाग को आधुनिकीकरण सुविधाएं से लैस बनाने की जरूरत है : आशीष रात्रे



post

पब्लिक स्वर,धमतरी I बसपा नेता आशीष रात्रे ने धमतरी जिले में खास कर धमतरी में लगातार कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है और छः ग सरकार पुलिस विभाग को हाईटेक आधुनिकीकरण से लैस बनाया जाए। बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों की भर्तियां की जाए। पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए। लंबे समय से देखे जा रहे हैं आज चालान पेश करना है हजारों रुपए की फोटो कॉपी करना है कहकर पैसे नहीं, सुनने को मिलता है  वीवीआईपी ड्यूटी में पूरा समय लग जा रहा है जिससे पुलिस अपराध तरफ फोकस नहीं कर पा रहे हैं I सफेद फोस नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार फल फूल रहे हैं लंबे समय से पुलिस विभाग में एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों को भी समय-समय पर स्थानांतरित करना चाहिए ताकि अवैध कारोबार करने वालों के साथ मधुर संबंध न हो। आज जिले में कई बड़े थाने है लेकिन पर्याप्त संसाधन पेट्रोलिग गाड़ी नहीं होने के कारण सही ढंग से रात्रि में गश्त नहीं हो पा रहा है I एक थाने क्षेत्र में लगभग 60 गांव आते हैं एक ही गाड़ी से कैसे पेट्रोलिंग संभव है पुलिस विभाग के साइबर सेल को अच्छी तरह से पता रहता है कि कहां अवैध कारोबार चल रहे हैं लेकिन उन्हें महीने की वसुली की चिंता रहती है भानपुरी घटना में शामिल सभी आरोपी धमतरी जिले का है आरोपीगण आदतन अपराधी उनके गृह गांव में आम नागरिक परेशान थे अगर उनके ऊपर निगरानी अपराध घटित होने के बाद मुखबिर की सूचना, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं और काम खास कर धमतरी जिले के अंदर जितने भी अपराध घटनाएं में लिप्त है सभी कि रिकार्ड पुलिस के पास है उन पर विशेष निगरानी रखें।  कानून व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी भी तय होने चाहिए। कमरों में बैठे बैठे सब-कुछ सम्हाल लेंगे ये सोच ठीक नहीं है सड़कों पर एसपी को उतरना होगा। जरुरत पड़े तो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर करना चाहिए ताकि पुलिस का खौफ अपराधियों पर बना रहे I



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DHAMTARINEWS POLIOCENEWS ASHISHRATRENEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER