Header Ad


धमतरी post authorUser 1 21 June 2026

धमतरी के डाही में वन विभाग की नाक के नीचे फल-फूल रहा अवैध कहुआ का कारोबार, लकड़ी माफियाओं से ग्रामीण त्रस्त



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र डाही में इन दिनों अवैध रूप से कहुआ के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की निगरानी के बावजूद क्षेत्र में अवैध कटाई और परिवहन का काम लगातार जारी है। इससे न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शासन के राजस्व को भी हानि हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, डाही और आसपास के गांवों से बड़ी मात्रा में कहुआ की अवैध निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह गतिविधियां वन विभाग की मौजूदगी के बावजूद संचालित हो रही हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।


अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाएगी या लकड़ी माफियाओं द्वारा इसी तरह वन संपदा को नुकसान पहुंचाने देता रहेगा।

मामले में आगे की खबर के लिए बने रहे पब्लिक स्वर के साथ!



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS DAAHINEWS DHAMTARIDHAHINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER