अभनपुर में देर रात आबकारी कर्मचारी से 80 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास देर रात लूट की एक सुनियोजित वारदात सामने आई है, जिसमें दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के एक कर्मचारी को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले सामान्य बातचीत का सहारा लिया और फिर डराने-धमकाने के बाद उसे खेत में ले जाकर सोने के जेवर लूट लिए।

बातचीत से धमकी तक

पुलिस के अनुसार, पीड़ित आकाश कुमार तिवारी (38) गरियाबंद में आबकारी विभाग में लिपिक हैं जो 2 मई की रात राजिम से रायपुर लौट रहे थे इस दौरान करीब 11:30 बजे केंद्री बस स्टॉप पर कुछ देर रुककर वे यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गए। जिसके बाद करीब 12:30 बजे पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले माचिस मांगी, फिर अचानक पीड़ित पर गांजा रखने का आरोप लगाते हुए जबरन तलाशी लेने लगे जिसका पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दोनों ने उसे पकड़ लिया और पास के खेत में ले गए।

जान से मारने की धमकी

खेत में ले जाकर आरोपियों ने पीड़ित को जमीन पर गिराया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके हाथ की दो सोने की अंगूठियां और गले की चेन लूट ली। बताया जा रहा है कि लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस जांच तेज

वारदात के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और 3 मई को अभनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच के तहत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है वही पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURNEWS RAIPURABHANPURNEWS ABKARIKARMCHARISELOOTNEWS ABKARIKARMCHARISEJEVARLOOTNEWS ABHANPURKENDRIBASSTOPNEWS BASTOPNEWS KENDRIBASSTOPNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER