रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - सन् 1957 में गठित सेवादल का मनोरंजन भवन को बेचने का मामला प्रकाश में आया है।यह अनोखा मामला धमतरी जिले के भखारा तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुर का है।जहां सरकारी भूमि पर स्थित सेवादल का मनोरंजन भवन को दल के कुछ सदस्यों ने गांव के ही एक व्यक्ति के पास 6 लाख रुपए में बेचने का आरोप सेवादल के कुछ सदस्यों ने लगाया है।
सेवा दल के सदस्य एवं ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब देश में हरित क्रांति की शुरुवात नहीं हुआ था। तब देश में बहुत भुखमरी थी।तब गांव गांव में चोरी, डकैती,लूट की वारदात बहुत ज्यादा हुआ करता था।यहां तक कि चोर बदमाश लोग खेतों में तैयार फसलों को भी रात के अंधेरे में चोरी कर ले आते थे है।रामपुर गांव और क्षेत्र में चोरी की वारदात भारी होने लगी तब सेना की नौकरी छोड़ कर आया युवा कुलेश्वर यादव ने 40 सदस्यों का ऐसा दल का गठन किया जो गांव सहित क्षेत्र की फसलों व अवैध गतिविधियों की निगरानी कर अपराध होने से रोकता था।इस सक्रिय दल का नाम सेवादल रखा गया।
सेवादल के सदस्य 20 सदस्य दिन में गांवों को निगरानी करता था तो 20 सदस्य रात के अंधेरे में चिमनी लेकर गांव में गस्त कर फसलों की सुरक्षा करता।सेवादल से जुड़े युवाओं के कार्य व समर्पण को देखकर लोगों ने इस दल को सहयोग कर मजबूत बनाने की सोची और किसान उन्हें फसलों की रक्षा के बदले जेवर के रूप में धान देना शुरू किया।किसानों के सहयोग से मिला धान 22 बोरा इक्कट्ठा हुआ जिसकी राशि से सेवादल ने बाजार चौक रामपुर में एक मनोरंजन भवन का निर्माण करवाया।जहां बैठकर सेवादल के सदस्य गांव की बेहतर सुरक्षा और विकास की योजना बनाया करते थे।परन्तु आज उस भवन को कुछ लोगों ने आर्थिक लालच के कारण 6 लाख रुपए में गांव के मिलू राम साहू को बेच दिया है।और प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया है।जिसका विरोध सेवादल के कुछ सदस्य कर रहे है।वहीं उन्होंने ग्राम विकास समिति में आवेदन देकर मनोरंजन भवन को वयक्तिगत रूप से किसी को बेचने का विराध जताया है और बिक्रिनामा निरस्त करने की मांग किया है।अन्यथा एसडीएम व कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।
मीलू राम ने खरीदा मनोरंजन भवन अब ग्रामीण कर रहे विरोध
रामपुर के मीलू राम साहू ने 6 लाख रुपए में मनोरंजन भवन को खरीदा है।जबकि ग्राम पंचायत के पंचों ने भी इस अवैध बिक्री का विरोध जताया है।उपसरपंच उत्तम रात्रे एवं ग्रामवासियों ने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियां गांव में नहीं होने देंगे।यह पूर्णतः गलत है।मनोरंजन भवन को बेचना गलत है।उन्हें आनेवाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखना है। युवाओं को जोडकर पुनः सेवादल को मजबूत करेंगे।

User 1















