Header Ad


चराई के दौरान वज्रपात से दो मवेशियों की मौत, प्रशासन से राहत की उम्मीद



post

पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत पीव्ही-129 गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से दोनों पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मृत्युंजय मंडल और प्रणाम मंडल के मवेशी गांव के पास एक कुसुम के पेड़ के नीचे चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मवेशियों की मौत से दोनों पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है, इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित पशुपालकों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KANKER NEWS, PANKHAJUR NEWS, KANKER PANKHAJUR NEWS, CARAI KE DAURAN VAJRPAAT NEWS, VAJRPAAT KI CHAPET ME ANE SE MAVESHIYON KI MAUT NEWS, DO MAVESHIYON KI MAUT NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER