Header Ad


स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अविनाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता द्वारा गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी स्थानीय निवासी है और घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी जारी है। एएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS GAURELANEWS SCHOOLSELAUTRAHICHATRASEDUSKARMNEWS CHATRASEDUSKARMNEWS SCHOOLSELAUTRAHICHATRASEBICHRASTEMEFUSKARMNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER