अभनपुर post authorUser 1 14 June 2026

अभनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे राहुल गांधी



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत हाल ही में नियुक्त जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर के चंडी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित होगा।

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर सभी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। विशेष बात यह है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिविर के दौरान किसी एक दिन शामिल होकर संगठन को मजबूत करने और कार्यशैली को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा फोकस

AICC द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त अध्यक्षों को इससे पहले 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया था। उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया था। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचा, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य

AICC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शिविर की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पार्टी के एआईसीसी सचिवों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता और संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों को शिविर में अधिकतम समय देने के लिए कहा गया है। पत्र के अनुसार वरिष्ठ नेताओं की कम से कम पांच दिनों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, जिसमें प्रशिक्षण शिविर के पहले दो और अंतिम दो दिन शामिल होंगे।

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी की रणनीति

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए जिला और शहर अध्यक्षों को संगठन संचालन और जनसंपर्क के आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षित करना आवश्यक है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी नगरीय निकाय, पंचायत चुनावों और 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

21 जून तक पहुंचने के निर्देश

पत्र में सभी प्रतिभागियों को 21 जून को दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को औपचारिक निमंत्रण भी भेजा गया है। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURABHANPIRNEWS ABHANPIRMECONGRESSKARYKARTAONAURPADADHIKARIYONKOMARGDARSHANDENGERAHULGANDHINEWS RAHULGANDHINEWS ABHANPURAYENGERAHULGANDHINEWS

You might also like!