पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत कोलर क्षेत्र स्थित एक बिस्किट निर्माण इकाई में जीएसटी विभाग की टीम द्वारा लगातार जांच कार्रवाई किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक विभागीय अधिकारी पिछले 2 से 3 दिनों से फैक्ट्री और उससे जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जांच का केंद्र बिंदु कर संबंधी अनियमितताओं और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज हैं। विभाग की टीम उत्पादन, बिक्री, बिलिंग और टैक्स भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। हालांकि अब तक जीएसटी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह कार्रवाई एक कारोबारी समूह से जुड़ी इकाई पर की जा रही है, लेकिन संबंधित कंपनी या संचालक का नाम अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। सूत्रों का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद विभाग संभावित अनियमितताओं और कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक कर सकता है।
फिलहाल जीएसटी विभाग की जांच जारी है और मामले में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या कथित घोटाले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय रिपोर्ट और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

User 1












