3 टीआई समेत 7 अधिकारियों के तबादले



post

पब्लिक स्वर,सूरजपुर। सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत 3 थाना प्रभारियों (TI), 3 उपनिरीक्षकों (SI) और 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित कुल 7 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार सूरजपुर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा को जयनगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजेंद्र साहू को रामानगर थाना और बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, गंगासाय पैंकरा तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा का भी स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जिले के कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से आम जनता के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भी शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। पुलिस विभाग का मानना है कि नए पदस्थापना आदेश से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस कार्यों में गति लाने में मदद मिलेगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SURAJPURNEWS 3TISAMET7ADHIKARIYONKETABADLENEWS POLICETRANSFARNEWS

You might also like!