अभनपुर post authorUser 1 14 June 2026

BIG BREAKING: अभनपुर के उल्बा में मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्बा में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर खेत के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने खेत के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है, प्रारंभिक जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करने में भी कठिनाई हो रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पब्लिक स्वर की टीम मौके पर पहुंच गई हैं खबर में आगे के अपडेट के लिए बने रहे पब्लिक स्वर के साथ 



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ABHANPURNEWS RAIPURABHANPIRNEWS ABHANPURULBANEWS ULBAMEMILACHATVICHATSHAVNEWS CHATVICATSHAVNEWS KHETMEMILACHATVICHATSHAVNEWS DOTEENDINPURANASHAVNEWS AGYATKILADHNEWS

You might also like!