पब्लिक स्वर,धमतरी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब भखारा ने बिसाहू सिंह गौर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भखारा एवं शीतला माता मंदिर में फलदार,छायादार,पौधों का रोपण का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम ,काजू ,बादाम ,पीपल, नीम ,पौधे लगाए गए और नगर के शीतला मंदिर के परिसर में नीम के पौधों का रोपण किया गया है।
वहीं इस अवसर पर प्रेस क्लब भखारा के अध्यक्ष राजेश रात्रे ने कहा कि पौधे लगाने के लिए 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस का इंतजार ना करें पूरे वर्ष भर पौधे लगाए।जिस तरह से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है इसे संवारने के लिए पर्यावरण का संवर्धन आवश्यक है।जैसे गांवों और शहरों में कांक्रीट का जाल बिछ रहा है।हमें हरियाली भी बिखेरने की जरूरत है। इस अवसर पर मोहम्मद रसीद, खिलेश साहू ,कैलाश टांडे, थानेश्वर साहू, दिनेश साहू, अनिल निर्मलकर, जागेंद्र साहू एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राएं एवं नगर के बस्ती पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे।

User 1












