Header Ad


दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 4 गंभीर घायल



post

पब्लिक स्वर,कवर्धा। कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स कार (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) के बीच तेज रफ्तार के दौरान आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पहचान और अन्य यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या किसी अन्य वजह से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KAVARDHA NEWS, PANDARIYA THANA NEWS, KAVARDHA PANDARIYA THANA NEWS, DO KARON KI TAKKAR NEWS, DO CARON KI TAKKAR ME EK KI MAUT NEWS, CHAR GAMBHIR GHAYAL NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER