Header Ad


वाहन से कुचलने की कोशिश नाकाम होने पर पाइप-लाठी और ईंट से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। शहर में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक वारदात में बदल गई। सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक स्थित लिंगियाडीह में कुछ युवकों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर पहले छोटा हाथी वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब वे बच निकले तो पाइप, लाठी और ईंट से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज अब सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटा हाथी वाहन में सवार होकर पहुंचे युवकों ने पहले तीन युवकों को निशाना बनाया। वाहन से टक्कर मारने का प्रयास विफल होने के बाद आरोपियों ने नीचे उतरकर पाइप, लाठी और ईंट से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद और रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका क्या थी और क्या इस हमले की पहले से साजिश रची गई थी।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, BILASPUR NEWS, SARKANDA THANA NEWS, BILASPUR SARKANDA THANA NEWS, VAHAN SE KUCHALNE KI KOSHISH NEWS, LATHI DANDE OR PATHAR SE HAMLA NEWS, PANCH AROPI GIRAFTAAR NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER