पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कृषि विभाग की टीम ने देर रात निजी कृषि केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान महामाया ट्रेडर्स, कोर्रा के पीओएस मशीन में स्टॉक दर्ज होने के बावजूद गोदाम में उर्वरक नहीं मिला। विभाग ने इस गंभीर गड़बड़ी पर संस्थान का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके अलावा जय मरेवापाट कृषि केंद्र नारी, लोकनाथ कृषि केंद्र नारी, चन्द्राकर कृषि केंद्र कुहकुहा और बालाजी कृषि केंद्र कोर्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन केंद्रों पर स्रोत प्रमाण पत्र का अनुमोदन नहीं कराने और नियमों का पालन न करने का आरोप है। कृषि उप संचालक मोनेश साहू ने बताया कि केंद्र संचालकों को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में अब तक सहकारी समितियों के माध्यम से 92 प्रतिशत रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है। वहीं, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर विभागीय अधिकारी और उर्वरक निरीक्षक लगातार निजी दुकानों पर निगरानी रख रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

User 1












