धमतरी post authorUser 1 24 April 2026

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों के प्रति सख्त रुख के तहत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) और 351(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पूनम प्रजापति (36), निवासी ग्राम बिड़गुड़ी, थाना सिहावा, ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए विवाह से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को फोन न करने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शादी के नाम पर धोखाधड़ी और शोषण के मामलों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS NAGRINEWS DHAMTARINAGRINEWS SADIKAJHANSADEKARDUSKARMNEWS DUSKARMKAAROPIGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER