पब्लिक स्वर,रायपुर। कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जब विमान में सवार एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विमान चालक दल ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग का फैसला लिया। विमान दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षित रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम पहले से अलर्ट थी। विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई और फिर एम्बुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जरूरी मेडिकल और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फ्लाइट ने लगभग 1 बजे दोबारा पुणे के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के चलते स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

User 1











