पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से एक बार फिर बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बतादे की बीते दिनों हुए घटना और इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बहेसर निवासी 32 वर्षीय आरोपी ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया साथ ही बताया गया कि वारदात के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।
सूत्रों कि माने तो बच्ची अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने बहेसर गांव आई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। वही दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों की मांग है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा वर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। लेकिन जिले में हो रही लगातार अपराधों को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन अपराधी पुलिस की सभी सजाओ को नजर अंदाज कर रही है। अब देखना होगा क्या पुलिस इन आरोपियों के लिए ऐसा कौन सा सजा पारित करता है जिससे अपराधियों के मन में पुलिस के नाम से दहशत बनी रहे। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस आरोपियों के मन में अपना दबदबा बना पाते है या आरोपी इसी तरह घटनाओं और वारदातों को अंजाम देते रहेंगे।

User 1








