पिकअप ने गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों को मारी ठोकर, हेड कांस्टेबल की मौत, नगर सैनिक घायल



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक नगर सैनिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों जवान बाइक से गश्त कर वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावा चौक के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों जवानों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल विजय बैरागी को मृत घोषित कर दिया। वे धमतरी के बांस पारा क्षेत्र के निवासी थे। वहीं हादसे में घायल नगर सैनिक जवान, जो रामपुर वार्ड का निवासी बताया जा रहा है, का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल विजय बैरागी और नगर सैनिक जवान बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त करने के बाद सिहावा चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन दोनों जवानों को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक ठेला भी वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS PICKUPKITAKKARSEHEDCONSTEBALKIMAUTNEWS POLICEKARMIYOKOPIKUPNEMATITHOKARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER