अन्य post authorRajesh Ratre 26 October 2022

बोरझरा में निकला गौरी गौरा की शोभायात्रा,महिलाओं ने की पूजा अर्चना



post

रिपोर्ट - राजेश रात्रे 


पब्लिक स्वर धमतरी - दीपावली का पर्व पूरे भारत वर्ष में उत्साह के साथ मनाया जाता है।किसान से लेकर व्यापारी और उद्योगपति भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते है।देश के विभिन्न राज्यों में मनाया जाने वाला इस पर्व का स्वरूप व्यापक होता है।विभिन्न रस्मों को निर्वहन करते हुए मनाया जाता है।

इन दिनों भखारा अंचल में बोरझरा के ग्रामीण अपने पारंपरिक त्योहार के दौरान गौरा-गौरी का विवाह बड़े उत्साह से रचाया।दीपावली पर्व पर अंचल में बुधवार को गौरा-गाैरी की पूजा की गई। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। सभी लोग मिलकर पर्व को उत्साह से मनाने आ रहे हैं।लोगों ने बताया की दो दिवस पूर्व ही उत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दिया गया था। इस पर्व का प्रारंभ गौरा जगाने से होता है यहां ग्रामीण महिलाओं के द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से गौरी गौरा का आह्वान किया जाता है।

कार्तिक अमावस्या के दिन भिंभौरी से बालिकाओं के द्वारा क्वारी मिट्टी लाया जाता है।जिससे गौरा गौरी की प्रतिमा बनाया जाता है इसमें पारंपरिक धार्मिक स्वर लहरियों के साथ मिट्टी गौरा चौरा पर लाकर चौरा की परिक्रमा कर पूजा की जाती है।शाम को महिलाओं एवम बालिकाओं के द्वारा गौरा गौरी की आराधना कर विवाह रचाया जाता है।

विवाह संपन्न होने के पश्चात बालिकाएं गौरा गौरी को सिर पर धारण कर बारात निकालते है।

ग्रामीण जन नवविवाहित गौरा गौरी का दर्शन करने हाथों ने पूजा का थाल लिए प्रतीक्षा करते है।महिलाएं चौका सजाकर पूजा करती है और अपनी मुरादें मांगते है।

गांव की सक्रिय महिला निर्मला रात्रे ने बताया कि वे सहपरिवार प्रति वर्ष गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर श्रीफल चढ़ती है और मनोरथ मांगती है।


ग्राम प्रमुखों ने गौरी गौरा का पूजा अर्चना किया


गौरा विवाह के पूरे कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति का अहम योगदान होता है।हल्दी श्रृंगार से लेकर पूरे रस्मों के दौरान ग्रामीण प्रमुख एवम पदाधिकारी मौजूद रहते है तथा मिट्टी लाने से लेकर विषर्जन तक इन्ही मार्गदर्शन में रस्मों का निर्वहन किया जाता है।ग्राम विकास समिति के सचिव शेषनारायण साहू ने बताया इस वर्ष सूर्य ग्रहण होने के कारण दीपावली के दूसरे दिन गौरा गौरी की यात्रा निकाला गया है।विषर्जन संपन्न होने के पश्चात संध्याकालीन गोवर्धन पूजा भी किया जायेगा।




You might also like!