अन्य post authorUser 1 23 July 2025

CG NEWS: डीएलएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, हजारों विद्यार्थियों को मिली सफलता की खबर



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2025 के परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थियों के लिए यह दिन राहत और उत्साह भरा रहा।


परीक्षार्थी अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं।


इस वर्ष डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा के लिए कुल 7229 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें 3825 बालक और 3404 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 7170 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 3438 बालक और 3732 बालिकाएं शामिल थीं।


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित इस परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही शिक्षक बनने की दिशा में छात्रों का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हुआ है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS PARIKCHAPATINAMNEWS PARIKCHAPARINAMGHOSHITNEWS HAJAROCHATROKOMILISAFALTANEWS

You might also like!