Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 26 June 2026

अभनपुर ओवरब्रिज के पास लग्जरी बस की चपेट में आने से धमतरी के युवक की मौत



post



पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में धमतरी जिले के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार लग्जरी बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव और उसकी बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव कुमार बारले के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के कोड़ापार गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के पास धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिव कुमार बारले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे शव और क्षतिग्रस्त बाइक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, ABHANPUR NEWS, RAIPUR ABHANPUR NEWS, ABHANPUR OVERBRIDGE KE PAAS YOUVAK KI MAUT NEWS, LAGJARI BAS KI CHAPET ME ANE SE YOUVAK KI MAUT

You might also like!