दो भाइयों ने जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,बस्तर। बस्तर जिले से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बताया जा रहा है कि दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में दो सगे भाइयों ने जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी। वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जाने क्या है पूरा मामला

मृतक की पहचान मंगलू मंडावी पखनार निवासी बताया जा रहा है, जहां गांव के ही रहने वाले आयतू और सुखराम मड़कामी को लंबे समय से मंगलू पर जादू-टोना करने का संदेह था जो दुश्मनी का रूप ले लिया और सोची समझी हत्या में बदल गया।

बतादे कि 30 अप्रैल, गुरुवार को मंगलू अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था इस बीच आयतू और सुखराम शराब के नशे में वहां पहुंचे और उससे विवाद शुरू कर दिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बहस अचानक हिंसक हो गई और दोनों भाइयों ने मंगलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया वही गंभीर चोटों के कारण मंगलू की मौके पर ही मौत हो गई।


वही दूसरी ओर वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए इधर घटना की सूचना मिलते ही दरभा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुएआसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर कुछ ही समय में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BASTARNEWS DARBHANEWS BASTARDARBHANEWS DOBAHIYONNEJADUTONAKESAKMEGRAMINKOUTARAMAUTKEGHATNEWS GRAMINKOUTARAMAUTKEGHATNEWS ADUTONAKASHAKNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER