रायपुर में 10 और 13 मई को होगा आईपीएल का रोमांच, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तहत 10 और 13 मई को यहां दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम मैदान में उतरेगी। इन मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग

मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 3 मई से शुरू होगी। दर्शकों को केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ही टिकट खरीदने की सलाह दी गई है। अन्य किसी वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने पर फर्जीवाड़े का खतरा हो सकता है।

टिकट की कीमतें

टिकटों की कीमत ₹2000 से शुरू होकर ₹8000 तक रखी गई है। विभिन्न कैटेगरी में ₹2000, ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 के विकल्प उपलब्ध रहेंगे, जिससे अलग-अलग वर्ग के दर्शक मैच का आनंद ले सकें।

खिलाड़ियों को और करीब से देखने का मौका

इस बार स्टेडियम में प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। इससे दर्शकों को खिलाड़ियों को बिना किसी बाधा के करीब से देखने का बेहतर अनुभव मिलेगा।

टीमों का शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक, आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और लगभग छह दिनों तक यहां ठहरेगी। इस दौरान टीम अभ्यास सत्र भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

आईपीएल के इन मुकाबलों से रायपुर में क्रिकेट का माहौल चरम पर रहने की उम्मीद है। होटल, ट्रैवल और स्थानीय कारोबार पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS RAIPURME10OR13MAYKOIPLNEWS RAIPURME10OR13MAYKOIPLKAROMANCHNEWS 10OR13MAYKOIPLKAROMANCHNEWS 3MAYSEYIKATBUKINGNEWS KALSETIKATBUKINGNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER