डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, तीन जवान शहीद



post

पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हुआ जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए। बतादे कि उक्त घटना कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की है, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

सूत्रों की माने तो सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन, एरिया डॉमिनेशन और माइन डिटेक्शन के लिए निकली थी। इसी बीच नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट हो गया जिसके चपेट में आने से डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए।

वही घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हुए हैं साथ ही उन्होंने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BASTARNEWS KANKERNEWS NARAYANPURNEWS CHOTEBETHIYATHANANEWS KANKERCHOTEBETHIYATHANANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER