पब्लिक स्वर,रायपुर। बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने और पानी पीने की आदत विकसित करने के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के सभी 1427 स्कूलों में ‘बेल मिशन’ की शुरुआत हो गई है।
इस मिशन के तहत अब सिर्फ शॉर्ट और लॉन्ग ब्रेक ही नहीं, बल्कि क्लास शुरू होने के तुरंत बाद भी एक खास घंटी बजेगी, जिसे "वॉटर बेल’ कहा जा रहा है। इस समय टीचर और स्टूडेंट दोनों साथ में पानी पीएंगे। शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि वे सुनिश्चित करें कि हर बच्चा पानी पिए।
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने बताया कि सामान्य ब्रेक के दौरान कई बच्चे पानी पीना नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, थकान, चिड़चिड़ापन और पढ़ाई में मन न लगने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि इस पहल से बच्चों में नियमित पानी पीने की आदत बनती है तो यह लंबे समय में बेहद फायदेमंद साबित होगी।
एमपी और यूपी में यह मॉडल पहले ही सफल हो चुका है और अब रायपुर के स्कूल भी इसे अपनाकर बच्चों की सेहत में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

User 1











