नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त जारी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम तोता के पास नहर में लाश देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों से भी शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS ARANGNEWS RAIPURARANGNEWS TOTAGAONNEWS NAHARMELILASHAVNEWS NAHARMEMILAAGYATSHAVNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER