मामूली विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर कैंची से हमला, हालत गंभीर



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी इलाके में 4 मई की रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नारियल खरीदने को लेकर शुरू हुए झगड़े में मोहल्ले के ही ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने पिता और बेटे पर धारदार कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रूपेश केवट और उनके पिता मनहरण केवट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को पहले मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष के रूपचंद केवट ने बताया कि वह काम से लौट रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई और पिता पर हमला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मेडिकल स्टोर के सामने बेहोशी की हालत में पड़े मिले। मनहरण केवट की पीठ से खून बह रहा था, जबकि रूपेश के होंठ, भुजा, सीने और पेट पर गंभीर चोटें थीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नारियल खरीदने को लेकर गांपा बाई श्रीवास से हुई थी। इसी दौरान उसका बेटा ज्ञान उर्फ लक्की वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते उसने कैंची से हमला कर दिया। घटना के दौरान परिवार की एक बेटी अपने पिता को बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 118(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BILASPURNEWS MASTURINEWS BILASPURMASTURINEWS NARIYALVIVADKOLEKARKAICHISEAMLANEWS PITAPUTRPARHAMLANEWS PITAPUTRPARKAICHISEHAMLANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER