नहरपारा इलाके में झाड़ियों से बरामद हुई 50 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ थाना पुलिस ने ग्राम कुसमुरा में दबिश देकर एक आरोपी को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

5 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमुरा के नहरपार इलाके में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए संग्रहित कर रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी अजय नागवंशी और निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति अलग-अलग जरिकनों में शराब रखे मिला। पूछताछ में उसने पास की झाड़ियों में और शराब छिपाकर रखने की जानकारी दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 50 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसमें 10 लीटर, 5 लीटर और 15 लीटर क्षमता वाले जरिकन शामिल हैं। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग होने वाले दो बड़े पात्र भी जब्त किए गए। बरामद शराब की कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी ने अपना नाम गजानन प्रसाद सिदार (67 वर्ष), निवासी कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। उसने अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAYGADHNEWS KOTRAROADNEWS RAYGADHKOTRAROADNEWS NAHARPARAILAKEMEAVIDHMAHUWASARABNEWS AVIDHMAHUWASARABKAJAKHIRABARAMADNEWS JHADIYOSE50LITARAVIDHMAHUWASARABJABTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER