ढलान में अनियंत्रित होकर पलटा गैस टैंकर, रिफिलिंग में जुटी टीम



post

पब्लिक स्वर,सूरजपुर। चन्दौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) से भरा ट्रेलर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह टैंकर उत्तर प्रदेश से ओडिशा की ओर जा रहा था। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क पर ढलान और तीखा मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे टैंकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और एहतियातन इलाके को सुरक्षित घेराबंदी में लिया गया।


फिलहाल सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पलटे टैंकर से गैस को दूसरे टैंकर में ट्रांसफर (रिफिलिंग) किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। भीषण गर्मी के बीच ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर का पलटना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता था, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SURAJOURNEWS CHANDAURATHANANEWS SURAJPURCHANDAURATHANANEWS ANIYANTRITHOKARPALTAGASTAINKARNEWS GASTAINKARPALTANEWS DHALANMEPALTAGASTENKARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER