रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी जीआरपी



post

पब्लिक स्वर,बालोद। बालोद जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर दो शव देखे और तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है। हादसे में नाबालिग लड़की का शव लहूलुहान अवस्था में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत पाया गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कि दोनों इसी वाहन से मौके तक पहुंचे थे। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर इस कदम के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALODNEWS CHORHAPADAVNEWS BALODCHORHAPADAVNEWS RELVESTESHANJEPAASPREMIJODENEDIJAANNEWS TRENKESAMNEPREMIJODENELAGAICHALANGNEWS PREMIJODENEKIATMHATYANEWS RELVESTESHANKEPAASPREMIJODENETRENKESAMNEKIATMHATYANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER