मकान की दीवार गिरने से दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत, नींव खुदाई के दौरान हुआ हादसा



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग अंतर्गत धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हीरेतरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मजदूर गुरुदेव चंदेल के नए मकान की नींव की खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान पास ही स्थित कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और दो मजदूर उसके नीचे दब गए।


जानकारी के अनुसार, ग्राम पेन्ड्रावन निवासी मजदूर कमल नारायण ठाकुर (25 वर्ष), ईश्वरी गायकवाड़ (35 वर्ष), पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर सुबह करीब 9 बजे से नींव की खुदाई कर रहे थे। करीब एक घंटे की खुदाई के बाद अचानक दीवार का हिस्सा गिरा, जिसमें कमल नारायण और ईश्वरी गायकवाड़ दब गए। मौके पर मौजूद अन्य दो मजदूर थोड़ी दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गए।


हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमल नारायण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ईश्वरी गायकवाड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DHAMTARINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER