Header Ad


थाना परिसर के कमरे में आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना परिसर से शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। थाना परिसर में रहने वाले आरक्षक जुगन साय पैकरा अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश की, जिसके बाद कमरे में उनका शव मिला। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथियों ने की तलाश

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरक्षक जुगन साय पैकरा निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर साथी पुलिसकर्मी उनके कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो वे बेहोशी की हालत में पड़े थे। तत्काल जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी, परिजनों को दी गई जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी राजपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरक्षक जुगन साय पैकरा कुछ महीने पहले पीलिया से पीड़ित हुए थे। इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर दोबारा ड्यूटी पर लौट आए थे। फिलहाल कुछ लोगों द्वारा हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि घटना के समय आरक्षक कमरे में अकेले थे, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, BALRAMPUR NEWS, RAJPUR THANA NEWS, THANA ARISHAR KE KAMRE ME ARAKCHAK KI MAUT NEWS, ARAKVHAK KI संदिग्ध PARISTHITIYON ME MAUT NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER