पब्लिक स्वर,बलौदाबाजार। बलौदाबाजार,जिले में अनाज कारोबार में अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। संयुक्त जांच टीम ने भाटापारा क्षेत्र में तीन पोहा मिलों में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी, जिसके बाद मिलों के स्टॉक को सील कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री गणेश बिंद्रादेवी इंडस्ट्रीज (खोखली) में 638.4 क्विंटल, एनके पोहा मिल्स में 63.6 क्विंटल और दीक्षा इंडस्ट्रीज में 96.40 क्विंटल पोहा का स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक पाया गया। जांच में अनियमितता सामने आने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत तीनों मिलों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर स्टॉक सील किया गया।
इस कार्रवाई में तहसीलदार यशवंत राज, एएफओ लक्ष्मण कश्यप, मंडी निरीक्षक निशा सिंह सहित प्रफुल्ल मांझी, श्याम लाल, मनोहर भोसले, रामकुमार बरिहा, ओमप्रकाश पाल और डीएमओ कार्यालय से कृष्णा देवांगन मौजूद रहे।
अवैध धान परिवहन पर भी सख्ती
इसी दौरान संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध धान परिवहन के मामलों में कुल 384 कट्टा धान जब्त किया।
ग्राम रिकोखुर्द में पवनकुमार साहू (पिता गजाधर) को 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। धान को वाहन सहित ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। तहसील पलारी के ग्राम सुंदरावन में पोखन जायसवाल से 200 कट्टा धान जब्त किया गया। नवागांव खरोरा में अवैध रूप से लाए जा रहे 56 कट्टा धान को टीम ने पकड़ा। तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में विनोद गायकवाड़ से 20 बोरी धान जब्त कर ग्राम कोटवार को सौंपा गया।

User 1











