CG NEWS: बीती रात पूर्व पार्षद की कार से चांदी की मूर्तियां बरामद,जाने क्या है पूरा मामला



post



पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर वार्ड में पार्षद पद के लिए उप चुनाव चल रहा है वही वोटिंग से एक दिन पूर्व रात में यहां के पूर्व पार्षद नितेश यादव चांदी की मूर्तियों के साथ पकड़े गए हैं वही उक्त मामले को लेकर भाजपा के लोगों ने जमकर विरोध किया है। सूत्रों की माने तो भाजपा समर्थित लोगों ने उक्त मामले की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नितेश यादव की कार CG 07 BA 7868 से चांदी की चार मूर्तियां और खाली डब्बे जब्त किए हैं। साथ ही बताया गया कि वोटिंग से एक दिन पहले रात में भाजपा और कांग्रेस समर्थित लोग पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए वोट मांगने की अपील करने निकले थे जहां देर रात नितेश यादव अपनी कार में वहां से गुजरा, जिसे देख भाजपा के लोगों को शक हुआ कि वो वार्ड के मतदाताओं को कुछ प्रलोभन देने का प्रयास कर रहा है। इस पर उन लोगों ने नितेश यादव की कार को घेर लिया और जब कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां निकली।



PUBLICSWARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER