मंत्रालय संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति, आदेश जारी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के पांच कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, रमा दंडोतिया और माया देवी साहू को सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) से पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी (SO) बनाया गया है।

वहीं मनीषा पंडा, राशदा बानो और राजेश गुप्ता को पदोन्नति देते हुए सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर नियुक्त किया गया है।

विभागीय पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। मंत्रालय संवर्ग में पदोन्नति से प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS SAMANYPRASASANVIBHAGNEWS MANTRALAYSANVARGKEADHIKARIYONKARMCHARIYONKOPADONNATINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER